top of page

An Appeal to the Devotees

Read this appeal in other languages: Englishதமிழ், తెలుగు and ಕನ್ನಡ

प्रिय भक्तगण​,

हमें रमणीय मुस्कोका में १४ एकड़ भूमि पर अपनी मन्दिर निर्माण की योजना की घोषणा करते हुए अपार हर्षानुभूति हो रही है। यह पवित्र स्थान परिहारादि के अनुष्ठान के लिये शरणस्थली के रूप में प्रयुक्त होगा एवं रामेश्वरम, प्रयाग, काशी, गया और बद्रीनाथ जैसे पुण्य क्षेत्रों की आत्मा को अङ्गीकार करेगा।​ मंदिर में तिल होम तथा क्षेत्र पिंडदान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस मंदिर का उद्देश्य लोगों को अकाल​ मृत्यु, उचित अनुष्ठान न करने के कारण उत्पन्न पितृ दोष, स्त्री दोष एवं अन्य कार्मिक ऋणादि सदृश अशुभ प्रभावों के निस्तरण में सहायता करना है।  

 

इस दिव्य सङ्कल्प को साकार करने के लिए हमें आपके सहयोग की आवश्यकता है। ​ मंदिर निर्माण कार्यपूर्ति की अनुमानित लागत ६० लाख कनाडाई डॉलर है। हम विनम्रतापूर्वक आपसे इस पवित्र और महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु मुक्तहस्त सहायता का अनुरोध करते हैं।

 

इस मन्दिर में हम भगवान महाविष्णु, काशी विश्वनाथ, काल भैरव, नवग्रह, सप्तऋष्यादि की पूजा अनुष्ठानादि के साथ प्रायश्चित्तपूजाओं की भी व्यवस्था करेंगे। इस आध्यात्मिक आश्रय के निर्माण के पवित्र उपक्रम में हमारे सहभागी बनें।आपका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए आस्था और भक्ति की स्वस्थ परम्परा की स्थापना करने में सहायक होगा ।

हार्दिक साभार​,
पं. बालकृष्ण शास्त्रिगळ

  • Instagram
  • Facebook
  • Youtube

©2035 by Hindu Temple. Powered and secured by Wix

bottom of page